Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
16-Sep-2023 03:56 PM
By First Bihar
DELHI: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर पूरे देश में चर्चा जोरों पर है। इसको लेकर पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन भी किया गया था। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आगामी 23 सितंबर को कमेटी की पहली बैठक होने जा रही है। खुद कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसकी जानकारी दी है।
एक समाचार एजेंसी पर बातचीत के दौरान कमेटी के चेयरमैन और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि कमेटी की पहली बैठक 23 सितंबर 2023 को होगी। कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी एक साथ चुनाव कराने के लिए रूपरेखा तय करेगी। इस कमेटी में अध्यक्ष रामनाथ कोविंद के अलावा 7 अन्य सदस्यों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आज़ाद, एनके सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी शामिल हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार द्वारा आगामी 18 सितंबर को बुलाए गए संसद के विशेष सत्र में सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़ा प्रस्ताव ला सकती है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि देश में अलग-अलग चुनाव होने से सरकार पर काफी बोझ पड़ता है और जनता के पैसों की बर्बादी होती है। ऐसे में अगर लोकसभा से लेकर पंचायत स्तर के चुनाव एक साथ कराए जाएं तो देश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद होने से बच जाएगा हालांकि केंद्र सरकार की इस दलील से विपक्षी दल सहमत नहीं हैं और आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार अपने फायदे के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की बात कर रही है।