ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Home / india / ओमिक्रॉन का बड़ा असर: दोगुना हो गया फ्लाइट टिकट का दाम, विदेश से...

ओमिक्रॉन का बड़ा असर: दोगुना हो गया फ्लाइट टिकट का दाम, विदेश से लौटे यात्रियों को एयरपोर्ट पर 6 घंटे रूकना होगा

01-Dec-2021 06:58 AM


DESK : कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने एक जगह से दूसरे जगह पर आवाजाही को फिर से गहरे संकट में डाल दिया है. ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच कई एय़रलाइंस ने फ्लाइट टिकट का दाम दोगुणा तक बढ़ा दिया है. उधर केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर नयी गाइडलाइंस जारी कर दी है. लिहाजा एयरपोर्ट पर अब यात्रियों को 6 घंटे तक का इंतजार करना पड़ सकता है. 

विदेश यात्रा पर आयी आफत

ओमिक्रॉन का असर विदेश यात्रा पर पड़ गया है. इंटरनेशनल रूट पर लगभग सभी एयरलाइंस हवाई किराया काफी बढ़ा दिया है. अब भारत से ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा से लेकर दुबई औऱ शारजाह जाने के लिए दोगुने पैसे तक खर्च करने पड़ सकते है.  मुसीबत सिर्फ यहीं तक नहीं है. विदेश यात्रा कर भारत लौटने वाले यात्रियों को अब देश में लैड करने के बाद भी एयरपोर्ट पर 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है. ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र सरकार की नयी गाइडलाइंस में ऐसा ही एहतियात बरतने को कहा गया है. 


अतंर्राष्ट्रीय उड़ाने का किराया दोगुना तक बड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी इंटरनेशनल रूट पर हवाई किराया काफी बढ़ गया है. कई रूट पर तो किराया ढाई गुना हो गया है. 

-दिल्ली से लंदन का फ्लाइट टिकट अब डेढ लाख रूपये हो गया है, ये दो-तीन पहले तक 60 हजार रूपये था.

-दिल्ली से दुबई के राउंड ट्रिप यानि आने और जाने का किराया अब 33 हजार रूपये हो गया है. पहले दुबई के राउंड ट्रिप का टिकट सिर्फ 20 हजार रूपये में मिल रहा था. 

-वहीं, दिल्ली से अमेरिका की राउंड ट्रिप का फ्लाइट टिकट लगभग डेढ लाख रूपये में मिल रहा है जो पहले 90 हजार से एक लाख 20 हजार रूपये के बीच था.  ----भारत से शिकागो, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क सिटी जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट के दाम दो गुना बढ़ गये हैं. 

-दिल्ली से कनाडा के टोरंटो का हवाई किराया बढकर सवा दो लाख रूपये से ज्यादा हो गया है, ये 80 हजार रूपये ही था.


एय़रपोर्ट पर भारी मुसीबत

ओमिक्रॉन का असर सिर्फ फ्लाइट टिकट पर ही नहीं पड़ा है. केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की है  जो 1 दिसंबर से लागू हो गया है. केंद्र की नयी गाइडलाइंस के मुताबिक  जिन देशों में ओमिक्रॉन वायरस पाया जा चुका है वहां से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है. एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट में निगेटिव पाये जाने के बाद ही उन्हें बाहर निकलने की अनुमति दी जायेगी. एयरपोर्ट पर किए गए RT-PCR टेस्ट का रिजल्ट आने में 5-6 घंटे का वक्त लगेगा. टेस्ट का रिजल्ट आने तक यात्रियों को एक स्पेशल एरिया में रखा जायेगा.