बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
05-Jan-2022 03:35 PM
DESK : कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से देश में पहली मौत हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक 72 साल के मरीज की जयपुर में मौत की पुष्टि की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना है कि इस मरीज की मौत ओमिक्रोन से हुई है.
हालांकि मरीज संक्रमित होने के 5 दिनों के बाद नेगेटिव हो गया था लेकिन मंत्रालय ने कहा है कि वह अस्पताल में भर्ती रहा था इसलिए इस मौत को ओमिक्रोन से मौत ही माना जाएगा. मरीज पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान नेगेटिव हो गया था लेकिन नेगेटिव होने के कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी. वहीं नेगेटिव होने के बाद भी वह अस्पताल में भर्ती था.
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ कोरोना के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है.
ओमिक्रोन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. इनमें से 828 ओमिक्रोन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.