बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
27-Dec-2021 04:07 PM
DESK : देश में ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नई एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय की ओर से आज भेजे गए पत्र में साफ कहा गया है कि देशभर में 31 जनवरी 2022 तक कोविड-19 प्रबंधन के लिए जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन जारी रखा जाए।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों को निर्देश देते हुए इस बात पर जोर दिया है कि कोविड के मौजूदा हालात को देखते हुए स्थानीय और जिला स्तर पर सख्त और शीघ्र कंटेनमेंट उपायों, स्पष्ट पूर्वानुमान, डेटा विश्लेषण आदि की जरूरत है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पत्र में कहा है कि मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सभी एहतियात बरतें और किसी तरह की ढिलाई न होने दें। त्योहारी सीजन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जरूरत के आधार पर स्थानीय पाबंदियां लगाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में परीक्षण और निगरानी बढ़ाने के अलावा रात में कर्फ्यू लगाने, शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने जैसे रणनीतिक निर्णय को लागू करने की सलाह दी गई है।
केंद्र ने कहा है कि राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑक्सीजन आपूर्ति के उपकरण पूरी तरह से चालू स्थिति में हों और जरूरी दवाओं का बफर स्टॉक बना रहे। केंद्र ने राज्यों से पांच सूत्री रणनीति जैसे, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेशन और कोविड उपयुक्त व्यवहार करने और कोविड केस बढ़ने से रोकने, मास्क का इस्तेमाल और सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।