ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता

ओमान की खाड़ी में खासब तट के पास तेल टैंकर Skylight पर मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कप्तान आशीष कुमार लापता हैं। परिवार ने भारतीय दूतावास और सरकार से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है।

03-Mar-2026 08:46 PM

By First Bihar

Iran Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। ईरान-इजराइल तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर ‘Skylight’ पर दो दिन पहले 1 मार्च को हुए मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता बताए जा रहे हैं। 


जब यह हमला हुआ उस वक्त वो जहाज खासब तट के पास एंकर पर खड़े थे। इस दौरान अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था लेकिन कैप्टन आशीष समेत दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं। परिजनों ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास और शिपिंग कंपनी से संपर्क किया लेकिन अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर जल्द खोजबीन और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।


ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर Skylight पर हुए मिसाइल हमले के बाद बिहार के बेतिया में एक परिवार गहरी चिंता में है। 1 मार्च को ओमान के खासब तट के पास एंकर पर खड़े इस जहाज पर हमला हुआ था। इस जहाज के कप्तान बेतिया निवासी आशीष कुमार बताए जा रहे हैं, जो घटना के बाद से लापता हैं। उनके भाई आकाश कुमार ने बताया कि हमले की जानकारी मिलते ही उन्होंने मस्कट स्थित भारतीय दूतावास को ईमेल के जरिए संपर्क किया।


2 मार्च को शिपिंग कंपनी के एजेंट सुमित का फोन आया, जिसमें बताया गया कि हमले के बाद अधिकांश चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, कप्तान आशीष कुमार सहित दो अन्य सदस्य अब भी लापता हैं।


परिजनों का कहना है कि अब तक कंपनी और दूतावास की ओर से कोई ठोस और स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहा है। परिवार ने सरकार से अपील की है कि मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि लापता कप्तान के बारे में जल्द से जल्द जानकारी मिल सके।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट