ब्रेकिंग न्यूज़

"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम

Home / india / ओडिशा रेल हादसा: पल-पल की अपडेट ले रहे पीएम मोदी, रेल मंत्री को...

ओडिशा रेल हादसा: पल-पल की अपडेट ले रहे पीएम मोदी, रेल मंत्री को फोन कर जाना हाल

04-Jun-2023 01:20 PM

By First Bihar

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हादसे में अबतक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए है। इस भीषण रेल हादसे पर प्रधानमंत्री नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन किया और बालासोर हादसे की ताजा जानकारी ली।


दरअसल, शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे के बाद शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल पर पहुंचे थे और अब भी बालासोर में ही मौजूद है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भयंकर रेल हादसे से जुड़ी पल पल की जानकारी ले रहे हैं।  रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक रविवार को पीएम मोदी ने रेलमंत्री अश्विणी वैष्णव को फोन किया और ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली है।


बता दें कि हादसे की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने शनिवार को एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी और घटना के तमाम बिंदुओं की जानकारी ली थी। इसके बाद प्रधानमंत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचे थे और वहां का जायजा लिया था। इसके बाद वे कटक पहुंचे और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा था। लोगों से मिलने के बाद उन्होंने कहा था कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।