ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा

Home / india / ओडिशा रेल हादसा: ममता ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीड़ित परिवार के एक...

ओडिशा रेल हादसा: ममता ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का एलान

05-Jun-2023 07:42 PM

By First Bihar

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान किया है। ममता सरकार ने फैसला लिया है कि हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देंगी। बता दें कि ओडिशा रेल हादसे में पश्चिम बंगाल के कई लोगों की जान गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।


हावड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि दुर्घटना में कुछ लोगों ने अपनी जान गवां दी और कुछ ने अपने हाथ पैर खो दिए। ऐसे लोगों के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि उनके परिवार के एक सदस्य को स्पेशल होमगार्ड में नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल सरकार से जितना बन पड़ेगा वह पीड़ितों के लिए जरूर करेगी।


ममता बनर्जी ने बताया कि हादसे में घायल हुए 206 लोग ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। घायलों से मिलने के लिए वे खुद मंगलवार को कटक जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार राज्य के उन लोगों को भी सहायता देगी जो हादसे के वक्त कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार थे और फिलहाल मानसिक और शारीरिक परेशानी से गुज रहे हैं।