"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
05-Jun-2023 11:20 AM
By First Bihar
DESK: बालासोर में हुए भयंकर रेल हादसे के बाद ओडिशा में एक और रेल दुर्घटना हो गई है। ओडिशा के बरगढ़ में एक मालगाड़ी हादसे की शिकार हुई है। मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतर गई हैं। मालगाड़ी पर चूना पत्थर लदा था। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंचे हैं और हालात का जाएजा ले रहे हैं।
दरअसल, ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे में अबतक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक हजार से अधिक घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच आपस में टक्कर हो गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई थी हालांकि बाद में रेलवे बोर्ड ने घटना की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की।
अभी इस हादसे के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि सोमवार को ओडिशा के बरगढ़ में चूना पत्थर लगी मालगाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेल अधिकारी और रेलवे पुलिस की टीम पहुंची है। रेलवे की टेक्निकल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।