बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
10-Apr-2020 05:36 PM
DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। देश में ओडिशा के बाद अब पंजाब में भी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गयी है। पंजाब में भी लॉकडाउन को तीस अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले अमरिंदर सिंह ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि आगे बढ़ाने का संकेत दिए थे।सीएम ने बताया था कि 15 अप्रैल से किसानों को फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में ढील दी जाएगी और इसमें सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।
सीएम ने वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए मीडिया से कहा कि हमने पहले लॉकडाउन किया और बाद में कर्फ्यू लगाया। फिर लोगों तक जरूरी वस्तुओं को पहुंचाने की व्यवस्था की। हमारे लोग हर मोहल्ले में पहुंचकर जरूरी वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं।
सीएम ने ने कहा कि कोरोना वायरस के मामले शुरू होने के बाद करीब डेढ़ लाख लोग विदेश से पंजाब आये. हमने जांच की और लोगों को आइसोलेट किया। अब ज्यादातर लोग आइसोलेशन से बाहर आ चुके हैं. उन्होंने कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। 132 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 11 लोगों की मौत हुई है। कुल 2877 लोगों की जांच हुई है।