‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना
13-Feb-2026 03:50 PM
By First Bihar
NTA CMAT RESULT 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा आयोजित कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट CMAT 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। यह परीक्षा एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की सबसे अहम प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इस रिजल्ट पर लाखों उम्मीदवारों की नजरें टिकी हुई हैं।
सीमैट 2026 की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 53,453 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी और यह एमबीए व अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।
परीक्षा के बाद एनटीए ने 31 जनवरी 2026 को अनंतिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 2 फरवरी 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। अब सभी आपत्तियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है और फाइनल उत्तर कुंजी तैयार हो गई है। CMAT 2026 का रिजल्ट इसी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
रिजल्ट तैयार होने की प्रक्रिया?
ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद कोई भी शिकायत या रीचेकिंग संभव नहीं होगी। परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड रिजल्ट की तारीख से 90 दिन तक सुरक्षित रखे जाएंगे।
CMAT रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें?
सीएमएटी एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर भारत के 1000 से अधिक संस्थान एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश देते हैं। CAT, XAT जैसी परीक्षाओं की तुलना में इसे थोड़ा आसान माना जाता है, इसलिए कई उम्मीदवारों की पहली पसंद CMAT रहती है।