ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / india / अश्लीलता की सारी हदें पार कर गया नोरा फतेही का 'सरके चुनर तेरी...

अश्लीलता की सारी हदें पार कर गया नोरा फतेही का 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना, vulgar में भोजपुरी सांग को भी कर दिया पीछे

नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। गाने के बोल और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

16-Mar-2026 04:42 PM

By First Bihar

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' फिल्म 'केडी- द डेविल' (KD-The Devil) का है। इस गाने में ऐसे अश्लील शब्दों का उपयोग किया गया हैं, जिन्हें हम यहां लिख भी नहीं सकते। गाने को अश्लील बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। यह गाना भोजपुरी की अश्लील गानों को भी पीछे कर दिया है। इस गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसे सुनने के लिए कृपया हेडफोन का इस्तेमाल करें, इस तरह का कमेंट्स लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।  नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’रिलीज होने के बाद इस गाने के बोल और डांस मूव्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।


बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस Nora Fatehi एक बार फिर अपने डांस नंबर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म KD – The Devil का नया हिंदी गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt भी नजर आ रहे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


हालांकि जहां कुछ फैंस ने नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने की एनर्जी की तारीफ की, वहीं इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोग इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि गाने के लिरिक्स में दोहरे अर्थ वाले शब्द और बेहद भड़काऊ डांस मूव्स हैं, जो लोगों को हैरान कर रहे हैं।


विवादों में घिरा नया गाना

‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना रिलीज होने के बाद विवादों में आ गया है। कुछ लोगों का कहना है कि गाने के बोल काफी अश्लील हैं, लेकिन इसके बावजूद इस पर उतना विरोध नहीं हो रहा जितना हाल ही में Badshah के गाने ‘टटीरी’ को लेकर देखा गया था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों गानों की तुलना भी की जा रही है। यह गाना फिल्म KD – The Devil का हिस्सा है, जो एक कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म के जरिए नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। नोरा ने इसे अपने लिए बड़ा मौका बताते हुए कहा कि इस गाने की एनर्जी और डांस स्टेप्स लोगों को लंबे समय तक याद रहेंगे।


किसने लिखा है गाना

यूट्यूब पर दी गई जानकारी के अनुसार इस गाने के हिंदी लिरिक्स मशहूर गीतकार Raqueeb Alam ने लिखे हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। रकीब आलम कई चर्चित फिल्मों और गानों के लिए भी गीत लिख चुके हैं। इनमें Slumdog Millionaire, Gangster और Water जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं। इसके अलावा ‘ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा’, ‘सामी सामी’, ‘ए बिद्दा ये मेरा अड्डा’ और ‘जागो जागो बकरे’ जैसे लोकप्रिय गानों के लिरिक्स भी उन्होंने लिखे हैं।


संजय दत्त को लेकर भी उठे सवाल

गाने में संजय दत्त का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ फैंस इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर संजय दत्त ने इस तरह के डांस नंबर में काम क्यों किया। खासकर लुंगी पहनकर किए गए उनके डांस स्टेप्स को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है, गाने के बोल और डांस स्टाइल को लेकर बहस जारी है।