ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, भागे-भागे स्कूल पहुंचे पैरेंट्स,...

नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, भागे-भागे स्कूल पहुंचे पैरेंट्स, इमरजेंसी में बच्चों को भेजा गया घर

Noida School Bomb Blast Threat: नोएडा के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद दहशत का माहौल है।

05-Feb-2025 11:10 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Noida School Bomb Blast Threat: नोएडा के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता समेत स्कूल में हड़कंप मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में पैरेंट्स की भीड़ उमड़ गई। इमरजेंसी में बच्चों को घर भेज दिया गया है।


नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्कूल को खाली करवा दिया है। वहीं कई स्कूलों के बच्चों को सुरक्षित जगह एकत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।