ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / FIITJEE फाउंडर के 12 खातों से 11 करोड़ रुपये फ्रीज, 500 से ऊपर...

FIITJEE फाउंडर के 12 खातों से 11 करोड़ रुपये फ्रीज, 500 से ऊपर पहुंचे बैंक खाते

FIITJEE Latest Update News: नोएडा पुलिस ने FIITJEE पर बड़ी कार्रवाई की है। FIITJEE कोचिंग संस्थान के संस्थापक दिनेश गोयल से जुड़े 12 बैंक खातों से 11.11 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

11-Feb-2025 08:00 AM

By KHUSHBOO GUPTA

FIITJEE Latest Update News: फीस लेने के बाद सेंटर बंद कर बच्चों की पढ़ाई को नुकसान पहुंचाने के साथ ही पैरंट्स से धोखाधड़ी मामले में FIITJEE पर शिकंजा कसता जा रहा है। नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने FIITJEE कोचिंग संस्थान के संस्थापक दिनेश गोयल से जुड़े 12 बैंक खातों से 11.11 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं।  इस बार कोचिंग सेंटर के 172 खातों की जानकारी मिली है।


पुलिस ने बताया है कि ये अकाउंट पहले मिले 382 बैंक खातों से अलग हैं। इस आधार पर कोचिंग सेंटर के अकाउंट की संख्या 500 से अधिक हो गई है। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार ने बताया कि कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद की गई जांच में ये अकाउंट सामने आए हैं। अन्य अकाउंट के बारे में भी डिटेल निकाली जा रही है।


आपको बता दें कि नॉलेज पार्क में चल रहे FIITJEE सेंटर के बंद होने के बाद दर्ज हुए केस में अभी तक 50 से अधिक पैरंट्स बयान दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने सेंटर मैनेजमेंट को भी नोटिस भेजा था। इनमें से कोई भी बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आया है। सेक्टर-58 थाने की पुलिस करीब 250 पैरंट्स के साथ 31 पूर्व स्टाफ से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की कार्रवाई में कोचिंग सेंटर के 500 अकाउंट की बात सामने आई है। इनमें करोड़ो रुपये हैं। कोचिंग सेंटर को इतने अकाउंट की क्या जरूरत थी, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।