ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण

Home / india / Noida: आग का गोला बनी चलती Thar, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, बीच...

Noida: आग का गोला बनी चलती Thar, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, बीच सड़क धू-धूकर जली गाड़ी

Noida Thar Caught Fire: नोएडा में चलती थार गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते चंद पलों में गाड़ी धू-धूकर जल गई।

05-Feb-2025 07:51 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Noida Car Caught Fire: नोएडा में चलती थार गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। थार गाड़ी चंद पलों में धू-धूकर जल गई। गाड़ी में सवार युवकों ने किसी भी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।


यह घटना नोएडा के थाना 58 क्षेत्र के लेबर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां बीच सड़क एक गाड़ी धू-धूकर जलती दिखी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन थार गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।


आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी में आग लगी वैसे ही तुरंत अपनी सूझबूझ से गाड़ी में बैठे युवक कूदकर अपनी जान बचाने लगे, जिससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।