ब्रेकिंग न्यूज़

शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये

3 मसाज पार्लरों में एक साथ रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा, 17 युवतियां मुक्त, 7 गिरफ्तार

मसाज पार्लर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, एक साथ 3 पार्लर में छापेमारी कर 17 युवतियों को मुक्त कराया गया वही अवैध गतिविधियों में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से आपत्तिजनक सामान और कैश भी बरामद हुआ।

दिल्ली न्यूज

14-Feb-2026 05:57 PM

By First Bihar

DESK:मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने तीन मसाज पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की और मौके से 17 लड़कियों को मुक्त कराया। वही मौके से अवैध गतिविधियों में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है जहां की पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में मसाज पार्लरों के माध्यम से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और यह सफलता हासिल की। अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि छापेमारी में तुषार, कपिल, मनीष, जितेंद्र, गुड्डू, शनि और विकास को गिरफ्तार किया गया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी भी बरामद हुई।


इससे पहले गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। वहाँ एक निजी होटल में बाहरी राज्यों से आई महिलाओं को शामिल कर देह व्यापार कराया जा रहा था। छानबीन में होटल मैनेजर के फोन से लगभग 500 लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जो रैकेट की गंभीरता को उजागर करती हैं।


पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं और उनसे 15–20 हजार रुपये वसूले जाते थे, जबकि लड़कियों को एक रात के लिए केवल 5 हजार रुपये मिलते थे। इसके अलावा, लड़कियों को अन्य होटलों में भी भेजा जाता था, जिनके लिए रूम ऑनलाइन बुक किए जाते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में सक्रिय कार्रवाई जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।