ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / india / अस्पताल में लगी भीषण आग, आनन-फानन में मरीजों को निकाला गया बाहर

अस्पताल में लगी भीषण आग, आनन-फानन में मरीजों को निकाला गया बाहर

09-Jan-2020 11:32 AM

NOIDA: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ESIC हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई है. हॉस्पिटल के बेसमेंट में ये आग लगी है. हॉस्पिटल के 8वीं और 9वीं मंजिल तक धुंआ भर गया है. आग लगने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया.


फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही है. आग लगने के बाद मरीजों और स्टाफ को हॉस्पिटल से बाहर निकाल लिया गया है. आग के कारण अस्पताल में भर्ती करीब 40 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. ग्राउंड फ्लोर पर काफी धुआं फैल गया है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है.


इससे पहले पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रिंटिंग प्रेस में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं इस आग में प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है.