ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Home / india / नीतीश का 'जल जीवन हरियाली' मिशन है सुपरहिट, केन्द्र सरकार भी चल रही...

नीतीश का 'जल जीवन हरियाली' मिशन है सुपरहिट, केन्द्र सरकार भी चल रही उसी राह पर

19-Mar-2020 07:10 PM

DELHI:बिहार के सीएम नीतीश कुमार की 'जल जीवन हरियाली' मिशन अपना रंग दिखा रही है। केन्द्र सरकार भी नीतीश कुमार की योजनाओं को फॉलो करते हुए उसी राह पर चल रही है। संसद में आज पीएम मोदी के मंत्री ने खुद स्वीकार किया कि केन्द्र सरकार का अटल भूजल मिशन भी बिहार की जल-जीवन हरियाली योजना का ही एक रुप है।


लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भूगर्भीय जल स्त्रोत में आ रही निरंतर गिरावट पर अपनी बात रखते हुए सदन में अपनी बात रखते हुए  भूजल संचयन और भूगर्भीय जल स्रोतों के संरक्षण के लिए बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई जल जीवन हरियाली मिशन की विस्तारपूर्वक चर्चा की। बिहार सरकार द्वारा आरंभ की गई इस मिशन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी बिहार सरकार का अभिनंदन किया।


राजीव रंजन सिंह ने जल जीवन हरियाली मिशन के बारे में सदन में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार द्वारा सभी परंपरागत जलस्त्रोतों को अतिक्रमणमुक्त कराके संरक्षित और पुनर्जीवित कराया जा रहा है साथ ही साथ जन जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है और निजी स्तर पर नए जल संचयन स्त्रोत के निर्माण के लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसके लिए बिहार सरकार सहयोग के रूप में अनुदान राशि देने का भी प्रावधान किया है। यदि केंद्र सरकार अपने अधिकार का उपयोग करते हुए इस विषय पर राज्यों को एडवाइजरी जारी करे तो समय रहते राष्ट्रीय स्तर पर इस मसले पर संभला जाए सकता है और निदान निकाला जा सकता है।


केंद्रीय मंत्री ने ललन सिंह के सवाल के जवाब में जल जीवन हरियाली मिशन के लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करते हुए जानकारी दी कि पायलट योजना के रुप में अटल भूजल मिशन के तहत 7 प्रदेशों के 78 जिलों में आरंभ किया है, जिसमें जल संचयन के लिए जन जागरण करना भी शामिल है। यह प्रत्यक्षतः बिहार सरकार के जल जीवन हरियाली मिशन का ही एक रुप है।