खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
14-Dec-2025 10:27 PM
By First Bihar
NAWADA: बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके पुश्तैनी गांव में जश्न का माहौल है। नवादा जिले के रजौली प्रखंड स्थित अमावां गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। नितिन नवीन इसी गांव के मूल निवासी हैं और पार्टी में उन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी से परिवार और गांववाले बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
नितिन नवीन का परिवार मूल रूप से अमावां गांव का रहने वाला है। बाद में उनका परिवार पटना में बस गया, लेकिन आज भी गांव से उनका गहरा जुड़ाव बना हुआ है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार नियमित रूप से गांव का हालचाल लेते रहते हैं।
नितिन नवीन के चचेरे भाई जितेंद्र सिन्हा ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नितिन नवीन प्रचार के सिलसिले में अमावां स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सिरा-पिंडा में विशेष पूजा कर परिवारजनों का आशीर्वाद लिया था। पूजा के दौरान वे भावुक भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ अल्पाहार किया और अपने दादा के समय की यादों को ताजा किया।
जितेंद्र सिन्हा ने बताया कि नितिन नवीन के दादा स्वर्गीय कामेंद्र प्रसाद सिन्हा का जीवन इसी गांव में बीता था। बाद के वर्षों में परिवार पटना चला गया, लेकिन गांव से उनका रिश्ता कभी टूटा नहीं। उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा भी अक्सर गांव आया-जाया करते थे।
नितिन नवीन के चाचा दुर्गा प्रसाद सिन्हा, चचेरे भाई रंजीत कुमार सिन्हा, ज्योति सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, ममता सिन्हा, नेहा सिन्हा और जयारानी सिन्हा सहित पूरे परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे परिवार और गांव के लिए सम्मान की बात है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने लंबे इंतजार के बाद एक बड़ा संगठनात्मक कदम उठाया है। वरिष्ठ नेता और बिहार कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं, भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए गौरव का विषय है। उनके संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण से भाजपा को देशभर में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।