कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
09-Jan-2020 11:51 AM
DELHI: 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. गुनहगारों को फांसी देने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है. डेथ वारंट जारी होने के बाद फांसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी पूरी कर रहा है. इन सब के बीच फांसी में देरी हो इसके लिए निर्भया के गुनहगार पूरी कोशिश कर रहे हैं. निर्भया के एक गुनहगार विनय कुमार शर्मा की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की गई है.
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को सभी चार दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 जनवरी को सुबह 7 बजे सभी दोषियों को फांसी पर चढ़ाने का आदेश दिया था. डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाया जाएगा. इसके लिए 22 जनवरी बुधवार को सुबह 7 बजे का समय तय किया गया है.
दोषियों के वकील एपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने की बात कही थी. वहीं निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कोर्ट के फैसले पर कहा है कि वो अदालत के फैसले से खुश हैं. इस फैसले के बाद ऐसी घिनौनी अपराध करने वालों लोगों में डर पैदा होगा.