अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Jan-2020 08:25 AM
DELHI: 1 फरवरी को निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जा रहा है. निर्भया के दोषियों को सजा देने के लिए पूरा देश इंतजार कर रहा है. कानून पैंतरेबाजी के कारण 22 जनवरी को गुनहगारों को फांसी पर नहीं लटकाया जा सका. दोषी आगे कोई कानून दांव-पेंच ना खेलें, इसके लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है.
वहीं तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के चारों दोषियों की सुरक्षा पर हर दिन करीब 50 हजार रुपये खर्च हो रहे है. जिस दिन कोर्ट ने इन्हें फांसी पर लटकाने के लिए डेथ वॉरंट जारी किया था उस दिन से इन कैदियों की सुरक्षा पर 50 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं. गुनहगारों के सेल के बाहर 24 घंटे तैनात किए गए 32 सिक्यॉरिटी गार्ड्स और फांसी देने के लिए किए जा रहे अन्य कई कामों में ये पैसा खर्च हो रहा है.
जेल सूत्रों के मुताबिक निर्भया के चारों दोषियों को तिहाड़ की जेल नंबर-3 में अलग-अलग सेल में रखा गया है. हर दोषी के सेल के बाहर दो-दो सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं. सिक्योरिटी गार्ड की हर दो घंटे में शिफ्ट बदली जाती है, ताकि वो आराम कर सकें और इन अपराधियों पर पैनी नजर बनाये रखें. हर एक कैदी के लिए 24 घंटे के लिए आठ-आठ सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं. चार कैदियों के लिए कुल 32 सिक्योरिटी गार्ड्स हैं जो 24 घंटे में 48 शिफ्ट में काम कर रहे हैं. हर दो घंटे की शिफ्ट में डबल गार्ड लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी कैदियों की निगरानी की जा रही है.