ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है? चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Home / india / आंखों के सामने सूली देख सूखी निर्भया के दरिंदों की हलक, अपनाई नई...

आंखों के सामने सूली देख सूखी निर्भया के दरिंदों की हलक, अपनाई नई पैंतरेबाजी, क्या टल जाएगी फांसी?

25-Jan-2020 08:19 AM

DELHI: निर्भया के चारों दरिंदों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाना है. जिसे लेकर तिहाड़ जेल में तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं खुद को सूली पर लटकने से बचाने के लिए चारों गुनहगार नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं. 1 फरवरी को फांसी पर उन्हें ना लटकाया जाए इसके लिए दोषियों ने अब नई पैंतरेबाजी अपनाई है. 


फांसी से बचने के लिए तीन दोषी विनय, पवन और अक्षय ठाकुर के वकील एपी सिंह ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है. जिसमें कहा गया है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अब तक उन्हें संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे दया याचिका और क्यूरेटिव पेटीशन फाइल की जाए. दोषियों के वकील एपी सिंह ने यह आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी लगाई है कि जेल प्रशासन ने अब तक वह दस्तावेज नहीं सौंपे हैं जिनकी अक्षय कुमार सिंह और पवन सिंह के लिए सुधारात्मक याचिका दायर करने के लिए जरूरत है. 


वहीं चार दोषियों में से एक दोषी ने दया के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास याचिका दाखिल करने की इच्छा जताई है. दोषी विनय शर्मा चाहता है कि दया याचिका के साथ उसकी 170 पन्नों वाली एक पर्सनल डायरी भी अथॉरिटीज तक भिजवाई जाए. इस डायरी का जिक्र उस अर्जी में किया गया है जो शुक्रवार को बचाव पक्ष के वकील की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की गई है. पटियाला हाउस कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई होनी है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 1 फरवरी को निर्भया के दरिंदों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा या एक बार फिर से उनकी फांसी टल जाएगी.