अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Sep-2023 05:38 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर महाराष्ट्र के ठाणे से आ रही है, जहां एक निजी कंपनी के प्लांट में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं। घटना उल्हासनगर के शहाड इलाके की है।
दरअसल, ठाणे के उल्हासनगर के शहाड इलाके में स्थित कंपनी के प्लांट में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाका दहल उठा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई के घायल होने की खबर है। घायल मजदूरों को स्थानीय सेंचुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।