BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
07-Oct-2019 03:20 PM
DESK: भारत आस्था और विश्वासों का देश है. यहां के लोग नियमों और कानून- कायदे से ज्यादा आस्था और अंधविश्वास पर ज्यादा भरोसा करते हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि अनपढ़ अगर ऐसे अंधविश्वासों पर भरोसा करें तो इसे कुछ हद तक जायज ठहराया जा भी सकता है, लेकिन जब खुद को शिक्षित और उच्च वर्ग कहलाने वाले लोग भी अनपढ़ों की तरह ही बर्ताव करें तो उसे आप भला क्या कह सकते हैं?
आज हम आपको बताते हैं दक्षिण भारत के एक खूबसूरत शहर के एक ऐसे मंदिर के बारे में जहां पैसे वाले लोग भी जब अपनी नई गाड़ी खरीदते हैं तो पहले वो इस मंदिर में उसकी पूजा कराने आते हैं. आप सोचेंगे कि ऐसा इसलिए हो सकता है कारण कि हमेशा लोग जब नई गाड़ियां या फिर कोई सामान खरीदते हैं तो उसकी पूजा कराते हैं. लेकिन यहां इसका इस बात से कोई लेना देना नहीं है. दरअसल लोगों पर इस मंदिर की आस्था सभी चीजों पर भारी है. कर्नाटक के बंगलुरु शहर में बने इस मंदिर का नाम है श्री प्रसन्ना गणपति मंदिर जिसे लोग ‘एक्सीडेंट गणेश मंदिर’ के नाम से भी जानते हैं.
इलाके में यह मंदिर ‘एक्सीडेंट मंदिर’ के नाम से मशहूर है जहां लोग अपनी नई गाड़ी खरीदने के बाद गाड़ी की पूजा कराने इस मंदिर में आते हैं. लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि अगर उन्होंने नई गाड़ी खरीदने के बाद इस मंदिर में गाड़ी की पूजा नहीं करायी तो आगे चलकर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाएगा. मंदिर में आयुध पूजा के दौरान गाड़ी खरीदार भारी तादाद में आकर अपनी गाड़ी की पूजा कराते हैं.