बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
30-Apr-2025 01:28 PM
By KHUSHBOO GUPTA
New Rules from 1st May: 1 मई 2025 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसमें बैंक अकाउंट से लेकर ATM ट्रांजेक्शन और रसोई गैस की कीमत जुड़ी है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपके ट्रांजेक्शन और सर्विस पर असर डालेंगे। एटीएम से पैसे निकालने की सीमा, बैंक चार्ज और गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव समेत कई नये नियम लागू होंगे।
1 मई 2025 से एटीएम से पैसे निकालने पर फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट खत्म हो जाएगी। अब हर बार आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए 19 रुपए चुकाने होंगे। वहीं पहले ये फीस 17 रुपए थी। इसके अलावा, अगर आप बैलेंस चेक करते हैं तो इसके लिए भी आपको 7 रुपए फीस चुकानी होगी हालांकि पहले फीस 6 रुपए थी।
1 मई 2025 से रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव होंगे। 1 मई से ट्रेन में यात्रा करने वालों को नई व्यवस्था के हिसाब से चलना होगा। अब से वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। आप स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट लेकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। 1 मई 2025 से देश के 11 राज्यों में एक राज्य एक आरआरबी योजना लागू की जाएगी। यानी हर राज्य में सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को एक साथ जोड़कर एक बड़ा बैंक बनाया जाएगा। इससे बैंकिंग सेवाएं और भी बेहतर होंगी और ग्राहकों को पहले से और अधिक सुविधा भी मिलेगी। यह बदलाव यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात , जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान में लागू किया जाएगा।
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इस बार भी 1 मई को गैस सिलेंडर के दाम पर समीक्षा की जाएगी। ये कीमत सीधा आपके जेब पर असर डालेगी। इसके साथ ही आपको 1 मई से एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आरबीआई के दो बार रेपो रेट घटाने के बाद से ज्यादातर बैंकों ने सेविंग अकाउंट और एफडी पर ब्याज दरों को घटाया है।