Delhi Metro station close: अगर आप ट्रेन से दिल्ली आ रहे हैं या राजधानी के मध्य दिल्ली इलाके में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जंतर-मंतर के पास चल रहे तिलचट्टा जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से लगातार तीसरे दिन मध्य दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है.


DMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ये सभी मेट्रो स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे. ऐसे में दिल्ली आने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.


बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की पूरी सूची

लोक कल्याण मार्ग

राजीव चौक

पटेल चौक

रामकृष्ण आश्रम मार्ग

बाराखंभा रोड

सुप्रीम कोर्ट

सेवा तीर्थ

जनपथ

मंडी हाउस

केंद्रीय सचिवालय

आईटीओ

दिल्ली गेट

इंद्रप्रस्थ

खान मार्केट

जोर बाग

शिवाजी स्टेडियम

झंडेवालान

नई दिल्ली


इन स्टेशनों पर भी जारी रहेगी इंटरचेंज सुविधा

DMRC के अनुसार, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी. हालांकि, यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने और प्रवेश करने की सुविधा बंद रहेगी.


जंतर-मंतर के आसपास चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इलाके में लगातार निगरानी कर रही हैं. प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली में यातायात और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.