ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

झारखंड के Netaji Subhash Medical College Adityapur में शुरू हुई मेडिकल की पढ़ाई, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल में कम खर्च में बेहतर इलाज

जमशेदपुर के पास आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में इस वर्ष से MBBS की पढ़ाई शुरू हो गई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस 650 बेड वाले इस अस्पताल में कम खर्च में सुपर स्पेशियलिटी इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

JHARKHAND

10-Nov-2025 04:47 PM

By First Bihar

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में नेताजी सुभाष सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पीटल और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो गयी है. इस मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के छात्रों के नामांकन के बाद उनका स्वागत किया गया. इसके लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया.


बता दें कि आदित्यपुर में बने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आधुनिक तरीके से न सिर्फ पढाई बल्कि मरीजों के इलाज का भी इंतजाम किया गया है. 650 बेड वाले इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी इलाज की व्यवस्था है. खास बात ये भी है कि इलाज का खर्च भी दूसरे अस्पतालों की तुलना में बेहद कम है. 


इस मेडिकल कॉलेज में इसी साल से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई है. पहले सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आय़ोजन किया गया. इसमें नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन और चांसलल मदन मोहन सिंह के अलावा मेडिकल कॉलेज की मैनेजिंग डायरेक्टर विभा सिंह, डायरेक्टर डॉ एनके सिंह और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह भी मौजूद थे. 


अगले साल से पीजी की भी पढ़ाई

पहले सत्र के छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि वे छात्रों को सबसे बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है. छात्रों को सिर्फ अनुशासन के साथ कॉलेज के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए अगले 6 साल बेहद अहम हैं. यही 6 साल न सिर्फ छात्रों की जिंदगी को बल्कि लाखों मरीजों की जिंदगी को भी ठीक करेगा. 


चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष ग्रुप लगातार अपने संस्थानों का विस्तार करता जा रहा है. पहले से ही इस ग्रुप के तहत पटना के बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज औऱ अस्पताल का संचालन किया जा रहा है. आदित्यपुर में इस साल से पढाई शुरू हुई है. अभी एमबीबीएस के लिए नामांकन लिया गया है लेकिन अगले साल से पीजी की भी पढ़ाई शुरू कर दी जायेगी.