कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
09-Sep-2025 02:28 PM
By FIRST BIHAR
Nepal Protest: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देशभर में हिंसा और बवाल की घटनाएं सामने आ रही हैं। पांच मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं और कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नेपाल के पीएम ओली समते डिप्टी पीएम समेत कुल दस मंत्रियों ने अब तक इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। हिंसा की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आगजनी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सेना के हथियार भी छीन लिए और उन्हें लहराते हुए देखा गया। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के भीतर घुसते ही वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को पकड़ लिया और सड़क पर उनकी पिटाई कर दी। काठमांडू एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, लेकिन राजधानी समेत देश के अन्य हिस्सों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं।
बता दें कि नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हो गईं। राजधानी में GEN-Z यानी युवा प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग करते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।
इस झड़प में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालात बिगड़ते देख सरकार ने सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटाने का अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों से हटने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार सुबह से पूरे नेपाल में छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन नए सिरे से शुरू हो गए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास में आग लगा दी। साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास पर भी आगजनी की गई है।