ब्रेकिंग न्यूज़

Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी

Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी

Nepal Election: नेपाल के पर्सा जिले में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए 1,090 अस्थायी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। वीरगंज कारागार और जिला डाकघर में विशेष मतदान केंद्र बनाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

04-Mar-2026 08:16 AM

By FIRST BIHAR

Nepal Election: नेपाल के पर्सा जिला में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे वीरगंज क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। 72 घंटे के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। जिले में कुल 1,090 अस्थायी मतदाता पंजीकृत किए गए हैं, जिनके लिए दो अस्थायी मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, सरकारी कर्मचारी, सुरक्षा निकायों के कर्मी और कारागार में बंद कैदी प्रतिनिधि सभा के समानुपातिक प्रणाली के तहत मतदान कर सकेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय पर्सा की प्रमुख अनामिका रौनियार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उसी मतदान केंद्र पर वोट देने की सुविधा मिलेगी, जहां उनकी तैनाती की गई है। 


अन्य अस्थायी मतदाताओं के लिए वीरगंज कारागार और जिला डाकघर परिसर में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वीरगंज कारागार के प्रशासक बाबुलाल रेग्मी के अनुसार, कारागार में बंद 35 कैदी मतदाता सूची में शामिल हैं। उनके मताधिकार को सुनिश्चित करने के लिए जेल परिसर में ही अस्थायी मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।


प्रमुख जिला अधिकारी (डीएम) भोला दाहाल ने कहा कि जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर-13 हेडक्वार्टर पर्सा के गणपति एवं सशस्त्र पुलिस उपरीक्षक मोहन बहादुर क्षेत्री ने भी बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा तैयारियां और मजबूत की गई हैं।


जिले के चार निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 107 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 46 निर्दलीय प्रत्याशी (7 महिलाएं और 39 पुरुष) शामिल हैं, जबकि विभिन्न राजनीतिक दलों के 61 उम्मीदवार (5 महिलाएं और 56 पुरुष) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय के साथ पर्सा जिले में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा।