ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Home / india / नेपाल में भीषण सड़क हादसे में 6 भारतीय समेत सात लोगों की दर्दनाक...

नेपाल में भीषण सड़क हादसे में 6 भारतीय समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत, 15 से अधिक लोग घायल

24-Aug-2023 11:18 AM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे मे सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सात मृतकों में से 6 लोग भारत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 26 तीर्थ यात्रियों को लेकर बस काठमांडु से जनकपुर जा रही थी, तभी वह हादसे की शिकार हो गई। घटना बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को बस तीर्थ यात्रियों को लेकर काठमांडु से जनकपुर जा रही थी। जैसे ही बस चुरियामाई मंदिर के पास पहुंची अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 मिटर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


बस सवार 26 यात्रियों में अधिकतर भारत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई है। पुलिस ने बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। नेपाल पुलिस ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।