मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात
10-Aug-2023 12:02 PM
By First Bihar
DESK: दुनिया के गरीब देशों में शुमार नेपाल में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां भारत के 24 लोग भीख मांगते हिरासत में लिए गए हैं। सभी भीख मांगने वाले भारतीय लोगों से यह कह रह थे कि भारत में प्राकृतिक आपदा आई है, ऐसे में उन्हें मदद की तरकार है। खुद को आपदा पीड़ित बताकर लोगों से भीख मांगकर पैसे वसूल रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सभी को वापस भारत भेज दिया है।
खुद को आपदा पीड़ित बताक भीख मांगने वाले 12 नाबालिग समेत 24 लोग राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी 24 लोगों को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नेपाल की तरफ वाले इलाके बिर्तामोड की सड़कों पर भीख मांगते हुए हिरासत में लिया गया है। ये सभी लोग बच्चों की मदद से अलग अलग बहाने बनाकर लोगों से भीख मांगते थे।
पुलिस के मुताबिक, सभी बिर्तामोड़ बुसपार्क में एक किराए के कमरे में समूहों में रह रहे थे और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को प्राकृतिक आपदा पीड़ित बताते थे और कहते थे आपदा में उन्होंने अपना घर बार सब खो दिया है। सभी को चेतावनी देने के बाद पुलिस ने भारत वापस भेज दिया है। बता दें कि नेपाल में त्योहारों का मौसम आते ही सीमा क्षेत्र में भिखारियों की संख्या बढ़ जाती है।