किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Mar-2026 07:19 PM
By Srikant RaiFIRST
Nepal Election: नेपाल के आम चुनाव परिणामों में बालेन शाह ने झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र–5 से शानदार जीत हासिल की है। इस सीट पर उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख नेता केपी शर्मा ओली को लगभग 50 हजार मतों के अंतर से हराया। बालेन शाह को कुल 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को करीब 18,000 वोट प्राप्त हुए।
विजय के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने अपने सभी निर्वाचित उम्मीदवारों को कोई जुलूस या उत्सव आयोजित न करने के निर्देश जारी किए हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष और संघीय चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक डीपी अर्याल ने कहा कि विजयी उम्मीदवारों को मतदाताओं द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना चाहिए और यह समय जश्न मनाने का नहीं है।
डीपी अर्याल ने आगे कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार समाप्त करने और सुशासन स्थापित करने के लिए जनादेश दिया है। इसलिए विजयी उम्मीदवारों की प्राथमिकता मतदाताओं की अपेक्षाओं को पूरा करना और बेहतर शासन देना होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फूलों की मालाएं पहनने, मोटरगाड़ी या मोटरसाइकिल जुलूस निकालने जैसे दिखावटी कार्यक्रमों से बचा जाए और केवल मतगणना स्थल पर समर्थकों का संक्षिप्त अभिवादन किया जा सके।
पार्टी अध्यक्ष की ओर से यह संदेश दिया गया कि निर्वाचित उम्मीदवार समर्थकों को धन्यवाद दे सकते हैं, लेकिन किसी प्रकार का विजय जुलूस, प्रदर्शन या रैली आयोजित न करें। उन्होंने यह भी दोहराया कि इस चुनाव के दौरान कई युवा और बच्चे प्रभावित हुए हैं, इसलिए नेताओं को उनकी कुर्बानी का सम्मान करते हुए जिम्मेदारी के साथ काम शुरू करना चाहिए।