ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / india / NEET PG 2025 Counselling Schedule: काउंसलिंग कब होगी शुरू? देखें लेटेस्ट अपडेट और...

NEET PG 2025 Counselling Schedule: काउंसलिंग कब होगी शुरू? देखें लेटेस्ट अपडेट और संभावित तारीखें

NEET PG 2025 Counselling Schedule: NEET PG 2025 में पास होने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाएगा। काउंसलिंग का पूरा श

16-Oct-2025 10:16 AM

By First Bihar

NEET PG 2025 Counselling Schedule: NEET PG 2025 में पास होने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाएगा। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in/pg-medical-counselling पर जारी किया जाएगा। यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए होगी। जाने  प्रक्रिया कब से हो सकती है शुरू... 


NEET PG 2025 काउंसलिंग: क्या है लेटेस्ट अपडेट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, MCC (मेडिकल काउंसलिंग कमेटी) जल्द ही NEET PG 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकती है। FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हुई बातचीत के मुताबिक, काउंसलिंग प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। यह काउंसलिंग पूरे भारत में मेडिकल पीजी कोर्स में दाखिले के लिए होगी।


कितने राउंड में होगी NEET PG 2025 काउंसलिंग?

इस बार काउंसलिंग चार राउंड में हो सकती है।

हर राउंड में ये स्टेप्स शामिल होंगे-

रजिस्ट्रेशन की तारीख

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग

फीस जमा करना

सीट अलॉटमेंट

कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख


आरक्षण (Reservation) की जानकारी-

OBC: 27%

SC: 15%

EWS: 10%

ST: 7.5%

PwD (दिव्यांग): 5%


NEET PG 2025 कटऑफ (Cut-off) कितनी है?

जनरल और EWS कैटेगरी: 276 मार्क्स

SC, ST, OBC (PwBD सहित): 235 मार्क्स


काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें? 

MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं

NEET PG 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिंक पर क्लिक करें

अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें

फीस जमा करें

फॉर्म सबमिट करें


कब हुई थी NEET PG 2025 की परीक्षा?

नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को पूरे देश में आयोजित हुई थी।

एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुआ।