ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / india / NCT बिल का विरोध, केजरीवाल आज मोदी सरकार के खिलाफ देंगे धरना

NCT बिल का विरोध, केजरीवाल आज मोदी सरकार के खिलाफ देंगे धरना

17-Mar-2021 07:53 AM

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लाएंगे एनसीटीई बिल के विरोध में अरविंद केजरीवाल आज प्रोटेस्ट करेंगे .दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज केंद्र सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. दरअसल उनका यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की तरफ से संसद में पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम 2021 को लेकर है.  दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं और उनका कहना है कि इस बिल के जरिए केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की शक्तियों को छीनने का प्रयास कर रही है.

संसद में पेश किए गए एनसीटीई बिल के विरोध में जंतर-मंतर पर आज विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनके कैबिनेट के दूसरे मंत्री पार्टी के सांसद विधायक पार्षद और अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे. आम आदमी पार्टी के दिल्ली कन्वेंट हर गोपाल राय के मुताबिक केंद्र सरकार दिल्ली सरकार की शक्तियों को झिनने का जिस तरह प्रयास कर रही है उसके विरोध में आज का धरना का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली की चुनी हुई सरकार की ताकत को सीमित करने का प्रयास कर रही है और उसे अपने अधिकार में लेना चाहती है.

आम आदमी पार्टी इस संशोधन विधेयक का विरोध इसलिए कर रही क्योंकि उसका मानना है कि इसके पास होने से दिल्ली सरकार अब हर फैसले के लिए उपराज्यपाल की दया पर निर्भर होगी. दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे. केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि वह लोकसभा में नया विधेयक लाकर उनकी चुनी हुई  सरकार की शक्तियों को बहुत कम करना चाह रही है. इस नए बिल के पास होने के बाद दिल्ली विधानसभा से पारित विधान के परिपेक्ष में सरकार का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल से होगा और केजरीवाल इसी का विरोध कर रहे हैं.