ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा!

Home / india / NCB ने कॉमेडियन भारती को किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

NCB ने कॉमेडियन भारती को किया गिरफ्तार, घर से मिला था गांजा

21-Nov-2020 06:49 PM

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. एनसीबी की टीम ने पूछताछ के बाद कॉमेडियन भारती को गिरफ्तार कर लिया है. वही, उनके पति हर्ष से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. पूछताछ में भारती और उनके पति हर्ष ने गांजा लेने की बात कुबूल कर ली है. भारती के प्रोडक्शन ऑफिस और घर से 86.5 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया है. 

घर से मिला था गांजा

एनसीबी की टीम ने शनिवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के अंधेरी स्थित घर पर छापा मारा था. एनसीबी को छापेमारी के दौरान गांजा बरामद किया था. जिसके एनसीबी ने भारती को पूछताछ के लिए ऑफिस बुलाया था. 

एनसीबी की एक टीम भारती सिंह के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन की थी.. भारती सिंह के पति हर्ष से पूछताछ भी की जा रही है. बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को हिरासत में लिया गया था. इससे पहले रविवार को एनसीबी की टीम ने बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर फिरोज नाडियावाला के घर छापेमारी की थी, जहां से उन्हें ड्रग्स मिला था. इसके बाद फिरोज नाडियावाला की  पत्नी को गिरफ्तार किया गया था.