बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
24-May-2021 10:13 AM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होने लगी है. लगातार नए संक्रमितों की संख्या ठीक हुए मरीजों की संख्य से कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को 2 लाख 22 हजार 704 लोग पॉजिटिव पाए गए. यह आंकड़ा पिछले 38 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 15 अप्रैल को 2.16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,452 संक्रमितों की जान गई है. राहत की बात ये रही कि 3 लाख 2 हजार 83 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी. उधर, देश में कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले साल 13 मार्च को संक्रमण से पहली मौत हुई थी. इसके 14 महीने 10 दिन बाद मौतों की संख्या 3 लाख हुई है. अब तक कुल 3 लाख 3 हजार 751 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं.
गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद भी मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है. मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं. ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में भारत के अलावा सिर्फ दो अन्य देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है.