ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन

Home / india / नहीं थम रही कोरोना की बेकाबू रफ़्तार, बीते 24 घंटे में मिले 3.86...

नहीं थम रही कोरोना की बेकाबू रफ़्तार, बीते 24 घंटे में मिले 3.86 लाख से ज्यादा नए मरीज, 3501 मौतें

30-Apr-2021 09:35 AM

DESK : देश में कोरोना हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते जा रहे हैं. संक्रमित का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. कुछ ही दिनों में एक दिन में मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख हो जाएगी. गुरुवार को पहली बार एक दिन में 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीजों की पुष्टि हुई. 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले 28 अप्रैल को 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी. 


इसके अलावा 24 घंटे में 3,501 संक्रमितों की मौत भी हो गई. ये लगातार तीसरा दिन था जब तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इससे पहले बुधवार को 3,646 मौतें रिकॉर्ड की गई थी. हालांकि राहत की बात ये है कि इन 24 घंटों के अंदर 2 लाख 91 हजार 484 लोग ठीक होकर अपने घर भी गए. 


जानकारी के अनुसार, देश में जब 10 लाख एक्टिव केस हुए थे, तभी से अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, दवाओं और वेंटिलेटर की कमी होने लगी थी. अब यह आंकड़ा 31 लाख से भी ज्यादा हो चुका है. इसमें हर दिन एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हो रही है. अगर एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश में मुश्किलें बहुत बढ़ जाएंगी. अभी जो साधन जुटाए जा रहे हैं, वह सिर्फ 10% मरीजों के ही काम आ पाएंगे. बाकी 90% मरीजों को अव्यवस्था का बोझ झेलना पड़ जाएगा.