पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Jan-2024 02:05 PM
By First Bihar
DESK: मशहूर शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। भारत सरकार ने उन्हें तीनों प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों- पद्म विभूषण, पद्म श्री और पद्म भूषण से नवाजा था। प्रभा अत्रे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ी थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभा अत्रे को उस वक्त दिल का दौड़ा पड़ा, जब वे पुणे स्थित अपने घऱ पर सो रही थीं। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभा अत्रे के परिवार के कुछ सदस्य विदेश में रहते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
13 सितंबर 1932 को पुणे में जन्मी प्रभा अत्रे शास्त्रीय गायिका के अलावा, एक शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के रूप में भी अपना योगदान दिया। उन्हें 1990 में पद्म श्री पुरस्कार और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1991 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। जनवरी 2022 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से उन्हें सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था।