ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Jharkhand News: जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान घायल Holi train: होली पर भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, बिना रिजर्वेशन चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: बिहार के इस जिले से एकसाथ पांच नाबालिग लड़कियां लापता, घर से घास काटने निकली थीं; आखिर कहां गई? Bihar News: अवैध टाउनशिप का खेल बेनकाब: RERA ने 28 खामियों पर Shital Buildtech के ‘Ekma Green City’ का रजिस्ट्रेशन आवेदन किया खारिज March 2026 Bank Holiday: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बिहार के बैंक, होली से महावीर जयंती तक छुट्टियों की भरमार Bihar News: होली से पहले बड़ी खुशखबरी! इनके खाते में बढ़ेगा 10% ज्यादा मानदेय? जानिए सरकार का नया फैसला Bihar New Bridge : बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर बन रहा 5.5 किमी लंबा नया पुल, इस महीने तक होगा तैयार सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Factory Blast: बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका, हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत, डेढ दर्जन से अधिक घायल

Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से 15 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और राहत-बचाव कार्य जारी है।

01-Mar-2026 11:52 AM

By FIRST BIHAR

Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित एसबीएल एनर्जी लिमीटेड के कारखाने में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित कंपनी के प्लांट में हुआ। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुई। राउलगांव स्थित यह कंपनी खनन कार्य में इस्तेमाल होने वाले औद्योगिक विस्फोटक बनाती है। बताया जा रहा है कि जब मजदूर सुबह काम पर लौटे और विस्फोटक निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया।


धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना के समय यूनिट में करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और धुआं पूरे इलाके में फैल गया।


अब तक 15 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।