मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Jan-2021 03:00 PM
DESK: जेल से छूटते ही एक बार फिर से लेडी डॉन शहर में आतंक का राज कायम करना शुरू कर दिया है. वह अपने गुर्गों से फायरिंग कराकर रंगदारी मांग रही है. बताया जा रहा है कि जेल में रहने के दौरान लेडी डॉन की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है. जिसके कारण वह बौखलाई हुई है. यह लेडी डॉन राजस्थान के नागौर की है.

खुद एके 47 से करती है फायरिंग
लेडी डॉन का नाम अनुराधा चौधरी है. यह बहुत की खूंखार है. खुद शहर में दहशत फैलाने के लिए एके 47 से फायरिंग भी करती है. वह आनंदपाल गिरोह की सदस्य रह चुकी है. उसके उपर कई मामले दर्ज है. वह कई गुर्गों से बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिलाने की फिराक में है. शहर में फिर से इसका दहशत फैल गया है. कई कारोबारी भी डरे हुए हैं.

शेयर मार्केट में नुकसान के बाद बनी डॉन
अनुराधा अपने कारनामों को लेकर कई जेल की हवा खा चुकी है. इसकी लेडी डॉन बनने की कहानी भी अनोखी है. उसके बारे में बताया जा रहा है कि अनुराधा सीकर की रहने वाली है. 37 साल की अनुराधा शेयर बाजार में काम करती थी. लेकिन इसमें भारी नुकसान होने के बाद उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया. जिसके बाद वह गैंगस्टर आनंदपाल से संपर्क बढ़ाया और वह गैंगस्टर क साथ जुट गई. गैंगस्टर ने अनुराधा को एके 47 से चलाना सीधा दिया. जिसके बाद तो अनुराधा की तूती बोलने लगी. कई कारोबारियों का अपहरण कर मोटी रकम वसूली और कई हत्याकांड में उसका नाम आया. गिरफ्तारी के बाद कई सालों तक जेल में रही, लेकिन एक बार फिर से वह जमानत पर बाहर आ गई है. फिर से शहर में अपना आतंक का राज कायम करने लगी है.