टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
24-Dec-2019 12:36 PM
VARANASI: यूपी के वाराणसी में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की है. वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय परिसर स्थित SSP ऑफिस के बाहर नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ जहर खा लिया है. आनन-फानन में तीनों को नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.
रेप पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों पर बयान बदलने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने इस घटना को किसी साजिश का हिस्सा बताया है. पुलिस का कहना है कि पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. नाबालिग रेप पीड़िता ने ज़हर खाने से पहले एक नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीओ कैंट, इंस्पेक्टर कैंट सहित पहड़िया चौकी प्रभारी को दोषी बताया है. पीड़िता के मुताबिक पुलिसवालों ने बयान बदलने के लिए रेप पीड़िता पर दबाव बनाया था.
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पिछले दो महीने से पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगा रहा था और सुनवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहर खाकर अपनी जान देने का फैसला लिया. आपको बता दें कि पीड़िता ने कुछ महीने पहले हीरोइन बनाने के नाम पर मुंबई ले जाकर बेच देने और रेप का आरोप लगाया था. इस दौरान पीड़िता को खोजने निकले उसके भाई की भी मौत हो गई और उसका शव गंगा किनारे पड़ा मिला था. इसके बाद से ही परिवार बेटे की मौत को हत्या बताकर इंसाफ की गुहार लगा रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.