ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / india / सांसद पर यौन शोषण का केस दर्ज, आरोप लगाने वाली महिला उनकी ही...

सांसद पर यौन शोषण का केस दर्ज, आरोप लगाने वाली महिला उनकी ही गैस एजेंसी में करती है काम

12-Dec-2020 11:35 AM

MUMBAI:  शिवसेना के सांसद राजेंद्र गावित के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषणा का आरोप लगाया है. महिला सांसद के गैस एजेंसी में ही काम करती है.  उसने आरोप लगाया है कि उन्होंने भरोसा में रखकर मेरे साथ गलत काम किया है. 

भरोसे का उठाया फायदा

महिला ठाणे के मीरा रोड़ इलाके की रहने वाली है. उसने 11 दिसंबर को नया नगर थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया है कि वह उनकी ही गैस एजेंसी में काम करती है. उसने भरोसे का गलत फायदा उठाकर सांसद ने यौन शोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

छवि खराब करने की कोशिश

महिला के आरोपों के बाद सांसद ने सफाई दी है. सांसद ने कहा कि शिकायत में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने का प्रयास है. सांसद ने आरोप लगाया कि महिला ने एजेंसी से पैसों का गबन किया था, जिसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया. अब वह इसका बदला लेने के लिए झूठे आरोप लगा रही है. सांसद 2019 में शिवसेना के किट पर पालघर से सांसद हैं.