हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Nov-2020 09:05 PM
DESK: दिल्ली में यमुना किनारे और सार्वजनिक जगहों पर छठ करने पर रोक लगाने के बाद अब मुंबई में भी समुद्र किनारे छठ करने पर रोक लगाया दिया गया है. इसको लेकर बीएमसी की और से कहा गया है कि समुद्र और तालाब के किनारे छठ नहीं किया जा सकता है.
कोरोना का दिया गया हवाला
बीएमसी ने कोरोना को लेकर हवाला दिया है. वह भी ऐसे वक्त में जब कल से महाछठ पर्व शुरू होने वाला है. मुंबई में लाखों लोग बिहार और यूपी के रहते हैं. कई सालों से मुंबई में ही तालाब और समुद्र के किनारे छठ करते हैं, लेकिन इस बार बीएमसी ने रोक लगा दिया है.
दिल्ली में भी रोक
दिल्ली सरकार ने भी यमुना नदी के किनारे छठ पर प्रतिबंध लगा रखी है. सरकार का तर्क है कि छठ पर भीड़ की वजह से कोरोना का खतरा और बढ़ जाएगा. इसको लेकर बीजेपी केजरीवाल सरकार के खिलाफ हमला बोला है. भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन भी हुआ है.
झारखंड में भी लगा था प्रतिबंध
इसी तरह से झारखंड में भी दो दिन पहले कोरोना को लेकर तालाब और डैम के किनारे छठ करने पर रोक लगा दिया गया था. इसको लेकर काफी विरोध हो रहा था. जिसके बाद तालाब के किनारे छठ करने के लिए छुट दी गई है. इसको लेकर हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ का पर्व सामने है. मैं सभी को इसकी शुभकामनाएं देता हूं. आपदा विभाग ने जो गाइडलाइन्स जारी की हैं वो भारत सरकार के आदेश के अनुरूप हैं. मेरी पहली प्राथमिकता है राज्य की जनता की सुरक्षा और उनकी जान-माल की रक्षा.