BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
18-Jul-2021 08:03 AM
DESK : मुंबई में हो रही लगातार बारिश से तबाही लेकर आई है। लगातार बारिश की वजह से चेंबूर इलाके में एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। दीवार गिरने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात तकरीबन 1 बजे हुआ। पूरा मामला वासीनाका के न्यू भारत नगर इलाके का है, यहां लगातार बारिश की वजह से एक पेड़ बड़ी दीवार पर जा गिरा। दीवार नीचे आई तो उसके नीचे 11 लोग दबकर मर गए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हैं। अभी भी आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। बारिश लगातार जारी है इसलिए राहत और बचाव के काम में भी परेशानी हो रही है। एनडीआरएफ की टीम फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।
मर गए थे जिनमें घायलों को निकाला गया है उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आपको बता दें कि मुंबई में पिछले कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में पानी भर चुका है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई में बीती रात तेज बारिश होती रही और इसी दौरान चेंबूर इलाके में यह हादसा हुआ है।