हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Mar-2021 12:22 PM
DESK: मुंबई के भांडुप स्थित कोविड हॉस्पिटल में देर रात साढ़े 11 बजे लगी भीषण आग पर अब तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। कोविड हॉस्पिटल एक मॉल में चल रहा था जहां 70 से अधिक मरीज भर्ती थे। जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों में ज्यादात्तर कोरोना से संक्रमित मरीज एडमिट थे। अन्य मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

बताया जाता है कि अस्पताल के एक हिस्से में अचानक आग लग गई जिसके बाद धीरे-धीरे आग फैलते हुए दूसरे हिस्से को भी अगने आगोश में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में रात से ही फायर बिग्रेड की टीम जुटी हुई है अब तक 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश कर रही है लेकिन घटना को 12 घंटे से अधिक होने को लेकिन अभी तक आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है। हालांकि फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति देखी जा रही है। अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।