बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
31-Dec-2019 02:02 PM
PALGHAR: महाराष्ट्र के पालघर जिले से कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मुक्ति दिलाने के नाम पर बेटे ने मां का कत्ल कर दिया. 30 साल के जयप्रकाश ने लंबे वक्त से बीमार अपनी मां को राहत देने के नाम पर उनकी हत्या कर दी.
आरोपी की मां जब किचेन में उसके लिए नाश्ता बना रही थी, तभी बेटे ने अपनी मां के सिर पर लोहे की रॉड से हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस मामले में जयप्रकाश के बड़े भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उसने कहा है कि उनका छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार है और खाना बनाने के दौरान रॉड से मारकर उसने मां का कत्ल कर दिया.
घर के लोगों को इस बात का पता तब चला जब मृतक चंद्रावती का बड़ा बेटा अपनी मां से मिलने उनके घर पहुंचा. मां को मृत अवस्था में देखकर बेटे ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद किया. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपने पति और छोटे बेटे के साथ तारापुर में रहती थी. महिला का बड़ा बेटा हर रविवार उनसे मिलने के लिए आता था. इस मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है.