बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
04-Mar-2021 08:27 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ ने लगातार एनकाउंटर का सिलसिला जारी रखा है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताजा खबर है, जहां मुख्तार अंसारी गैंग के दो शूटर्स एनकाउंटर में मार गिराए गए हैं. एसटीएफ और शूटर्स के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी वकील पांडे उर्फ राजू पांडे और अमजद उर्फ पिंटू को मार गिराया गया है.
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के अरैल इलाके के कछार में बदमाशों और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है वकील पांडे और मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह दिलीप मिश्रा के लिए काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक वकील पांडे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था.
एसटीएफ के मुताबिक के वकील पांडे और अमजद दोनों भदोही के रहने वाले थे. इन दोनों ने रांची के होटवार जेल के जेल अधिकारी की हत्या की सुपारी ली थी. प्रयागराज में भी किसी बड़े व्यक्ति की हत्या की साजिश इनके द्वारा रची गई थी. एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके से 30 और 9 एमएम की पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. बीते साल ही भदोही के विधायक विजय मिश्रा ने वकील पांडे से अपनी जान को खतरा बताया था.
मुन्ना बजरंगी और मुख्तार अंसारी के इशारे पर वाराणसी के तत्कालीन जेल अनिल कुमार त्यागी की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी. पिछले साल ही माफिया दिलीप मिश्रा के कॉलेज से गिरफ्तार खान मुबारक बैंक के शार्प शूटर नीरज सिंह ने कुछ सपा नेताओं की हत्या की साजिश रचने का खुलासा किया था. जिसमें इन दोनों का नाम भी शामिल था. मुन्ना बजरंगी का शूटर अमन सिंह इन दिनों रांची के होटवार जेल में बंद है. उसके कहने पर वकील पांडे और अपने साथियों के साथ मिलकर होटवार जेल के एक अधिकारी की हत्या की साजिश रच रहे थे.