Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं खगड़िया में प्रेम-प्रसंग विवाद में मारपीट, 5 बच्चों की मां ने लगाई नदी में छलांग Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली Bihar Crime News: होली मिलन समारोह के बाद भारी बवाल, भोजपुरी सिंगर की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़; युवक को लगी गोली बिहार में पुलिसवाली बहू ने की हदें पार... मामूली बात पर सिलबट्टे से फोड़ा सास का सिर, पहुंच गई हवालात जदयू संगठन चुनाव में बवाल: मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़ के बाद चुनाव स्थगित Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार में हलचल तेज, चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी की अहम बैठक; रणनीति पर होगी चर्चा छोटी सी शुरुआत… और फिर मांग में जबरदस्त उछाल! आजीविका दीदियों के गुलाल ने मचाया धमाल Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव कुएं से मिलने से सनसनी, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका
01-Mar-2026 02:58 PM
By First Bihar
DESK:प्यार में पागल एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर से स्कूटी लेकर निकल पड़ा। वह जब प्रेमिका के घर गया तो पता चला की वह यहां नहीं है, वह अपनी बड़ी बहन और जीजा जी के घर उज्जैन गई हुई है। वह लगातार अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर रहा था लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। फोन नहीं उठाने से नाराज युवक स्कूटी से ही 400 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए प्रेमिका की बहन के घर पहुंच गया।
लेकिन वहां पहुंचने पर लड़की ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। उससे बात तक करना मुनासिब नहीं समझा। इसी बात से आहत होकर युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। उसने लड़की की बहन के आंगन में ही पिस्टल से खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रेमिका की बहन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज पूरे मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल जिला निवासी निखिल आहके के रूप में हुई है। घटना उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में हुई, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
निखिल अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए बैतूल से उज्जैन स्कूटी चलाकर पहुंच गया था। वह उस लड़की के प्यार में पागल था। उसके लिए जान तक देने को तैयार था। लेकिन लड़की उससे बात नहीं करना चाहती थी जबकि युवक उससे एक बार बात करने की जिद कर रहा था। जब लड़की सामने नहीं आई तब उसने खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना शनिवार की शाम 5.30 से 6 बजे के बीच की है। लड़की की बहन ने बताया कि घर में घुसते ही निखिल कहने लगा कि आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है। उससे कहो कि मुझसे बात करे। जब उसने उसे वापस जाने को कहा तो निखिल को यह बात नागवार गुजरा उसने पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।