DESK: आज कल ना जाने युवाओं को क्या हो गया है? जो अपनी बात मनमाने के लिए टावर पर चढ़ जा रहे हैं। कभी मोबाइल टावर तो कभी बिजली के हाई टेंशन पर ये चढ़ जा रहे हैं और शोले फिल्म के वीरू और बसंती की तरह घंटों हाई वोल्टेड ड्रामा कर रहे हैं। हर एक दो दिन पर टावर पर चढ़ने का वीडियो सामने आ रहा है। कभी ब्यॉय फ्रेंड के चक्कर में गर्लफ्रेंड टावर पर चढ़ जा रही है, तो कभी प्रेमिका को पाने के लिए प्रेमी टावर पर चढ जा रहा है. इस बार एक दुल्हन टावर पर चढ़ गयी।
जब उसके बॉयफ्रेंड ने मोबाइल उठाना बंद कर दिया तब उसने यह फैसला ले लिया। दुल्हन के लिवास में वह टावर पर चढ़ गयी और इस दौरान करीब 5 घंटे तक हाई वोल्टेड ड्रामा होता रहा है। जब पुलिस ने प्रेमी को टावर के पास बुलाया तब उसे नीचे देखते ही युवती नीचे उतर गयी।
टावर पर चढ़ने का यह नया मामला मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बैरवार गांव की है। जहां प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने जब फोन उठाना बंद कर दिया तब प्रेमी की इस हरकत से नाराज होकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दरअसल उक्त युवती की शादी 21 अप्रैल को दूसरे लड़के से होने वाली थी। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने प्रेमिका से बातचीत करना बंद कर दिया था। उसने अपना मोबाइल तक बंद कर रखा था। प्रेमिका बार-बार उसे फोन करने की कोशिश करती लेकिन मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ मिल रहा है। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन मोबाइल टावर पर चढ़ गयी और इस दौरान 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे वह टावर पर चढ़ गयी और ऊंचाई से चीखने और चिल्लाने लगी। सुबह-सुबह लड़की के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी हैरान रह गये। किसी को समझ में नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है? अहले सुबह लड़की टावर पर क्यों चढ़ गयी? यह सवाल लोग एक दूसरे से करने लगे। तभी ग्रामीणों ने देखा की वह मोबाइल हाथ में लेकर किसी को फोन लगा रही है। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन लड़की कहने लगी कि जबतक उसका प्रेमी नहीं आएगा वह नीचे नहीं उतरेगी।
यदि वह टावर के नीचे नहीं आया तो वह कूदकर जान दे देगी। टावर से कूदने की धमकी देने के बाद पुलिस हरकत में आई और किसी तरह उसके प्रेमी स्वतंत्र यादव को ढूंढा और उसे लेकर वहां पहुंचे। प्रेमी से उसने टावर के ऊपर से बात करने लगी और पूछने लगी कि तुम मोबाईल क्यों बंद किये हुए हो। प्रेमी ने इसका जवाब दिया और उसे टावर से नीचे उतरने को कहने लगा। इस बार उसने प्रेमी का बात मानते हुए टावर से नीचे उतरी। प्रेमिका को गले लगाते हुए प्रेमी बोला कि तुम्हारी शादी तो दूसरे लड़के से तय हो गयी थी।
इसी बात को लेकर मैं तुमसे बात नहीं कर रहा था। मुझे क्या मालूम कि तुम इस बात को लेकर टावर पर चढ़ जाओगी। प्रेमी ने कहा कि यदि तुम मुझसे शादी करना चाहती हो तो मैं तैयार हूं। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल को पुलिस थाने पर ले गयी। जहां परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने शादी का प्रस्ताव पुलिस के सामने रखा। बताया जाता है कि दोनों के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था। लड़की वालों ने बेटी की शादी दूसरे लड़के से तय कर रखी थी।
दरअसल 21 अप्रैल 2026 को ही शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी, तभी लड़की के टावर पर चढ़ जाने की बात पूरे इलाके में फैल जाती है। प्रेमी ने जब मोबाइल ऑफ कर लिया तब युवती ने टावर से कूदकर जान देने का फैसला ले लिया और खुद टावर पर चढ़ गयी। प्रेमी के आने के बाद वो टावर से नीचे उतरी जिसके बाद परिजनों के साथ-साथ पुलिस ने राहत की सांस ली।