BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
10-Mar-2025 08:48 AM
By KHUSHBOO GUPTA
MP News: इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
14 घायलों में से चार को गंभीर हालत में रीवा रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सीधी से एक परिवार के 22 लोग मुंडन कराने के लिए मैहर के मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान उपनी गांव के पास तूफान जीप वाहन एक बल्कर से टकरा गयी। आमने-सामने हुई भिड़ंत में 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
घटना के बाद ग्रामीणों और रास्ते से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार वालों में मातम का माहौल है।