ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / Pappu Yadav की सबंधी समेत पूर्णिय़ा के 4 लोगों की मौत: कुंभ से...

Pappu Yadav की सबंधी समेत पूर्णिय़ा के 4 लोगों की मौत: कुंभ से लौटने के दौरान सड़क हादसा, य़ूपी के गाजीपुर में हुआ एक्सीडेंट

Pappu Yadav : महाकुंभ से लौट रहे पूर्णिया के श्रद्धालुओं की कार गाजीपुर के पास एक टेलर से टकरा गयी. इसमें सांसद पप्पू यादव के रिश्तेदार की मौत हो गयी है. पूर्णिया के कुल चार लोगों की मौत हुई है.

21-Feb-2025 11:19 AM

By First Bihar

GHAZIPUR : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए एक सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की निकट संबंधी समेत पूर्णिया के चार लोगों की मौत हो गयी है. ये सभी लोग महाकुंभ में स्नान के बाद पूर्णिया वापस लौट रहे थे. रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार एक ट्रेलर में जा घुसी.


गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में ये बड़ा सड़क हादसा हुआ है. प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे पूर्णिया के श्रद्धालुओं की कार वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई. इस गटना में घटनास्थल पर ही चार लोगों की ही मौत हो गई.


पप्पू यादव की संबंधी की मौत

गाजीपुर में हुए इस हादसे में मृतकों में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की रिश्तेदार डॉ. सोनी यादव भी शामिल हैं. उनके अलावा गायत्री देवी, विपिन मंडल और चालक सलाउद्दीन की भी मौत हो गय़ी है. वहीं, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति दीपक झा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


गाजीपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. सोनी यादव बिहार के पूर्णिया में अपने पति डॉ. मुकेश यादव के साथ दुर्गा नर्सिंग होम चलाती थीं. सोनी यादव पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की करीबी रिश्तेदार हैं. पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि कार के चालक को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ है.


दरअसल, महाकुंभ से लौटने के दौरान डॉ सोनी यादव के कार चालक सलाउद्दीन को नींद आने लगी. इसके बाद गाड़ी में बैठे दीपक झा ने गाड़ी चलाना शुरू किया था. इसी दौरान ये हादसा हुआ है. घटना की खबर मिलने के बाद कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी, सदर एसडीएम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है. 


जेसीबी से निकाला शव

तेज रफ्तार से जा रही कार सड़क किनारे लगे ट्रेलर में जा घुसी थी. कार में फंसे शवों को निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. आस-पास के लोगों ने भी प्रशासन के बचाव कार्य में मदद की. तब जाकर शवों को निकाला जा सका. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, घायल दीपक झा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.